Bhopal News: सूने मकान का ताला चोरों ने चटकाया

Share

Bhopal News: टीवी, लैपटॉप समेत कई अन्य सामान ले गए, एसआईएस कंपनी में जॉब करने वाले कर्मचारी ने दर्ज कराया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सूने मकान का ताला चोरों ने दिन दहाड़े चटका दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र में हुई है। मकान में घुसे चोर एलईडी, लैपटॉप समेत अन्य सामान ले गए हैं।

ड्यूटी से लौटा तो पता चली वारदात

रातीबड (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार नीलेश त्यागी (Nilesh Tayagi) पिता शिवनारायण त्यागी उम्र 40 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। वह रातीबड स्थित सिकंदराबाद (Sikandarabad) में रहता है। वह एसआईएस कंपनी (SIS Company) में सिक्योरिटी गार्ड की जॉब करता है। पुलिस ने बताया नीलेश त्यागी के परिजन बाहर गए थे। वह 29 मार्च की सुबह दस बजे घर में ताला लगाकर ड्यूटी गया था। वहां से रात दस बजे वापस लौटा तो उसे घर का ताला टूटा मिला। घर में रखा टीवी, लैपटॉप और नगदी उसे नहीं मिले। चोरी गए सामान की पुलिस ने कीमत 80 हजार रूपए बताई है। इस मामले की जांच एएसआई गंगा सिंह (ASI Ganga Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 113/25 कायम कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: कार पार्क के विवाद में गई महिला की जान
Don`t copy text!