Bhopal News: पद्मश्री सम्मानित गुंदेचा के खेत में चोरी की वारदात, गुपचुप एक स्पेशल टीम कर रही चोरों की तलाश, पौने दो लाख रुपए का माल ले गए
रातीबड़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो
भोपाल। खेत पर रखे लोहे के पाइप चोरी चले गए हैं। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। ऐसा करने के लिए किसी वाहन का इस्तेमाल किया गया है। इस बात से पुलिस ने इंकार नहीं किया है। पुलिस की टीम मुखबिरों की मदद से संदेही का पता लगा रही है। पीड़ित परिवार ध्रुपद गायकी के क्षेत्र में जाना—माना नाम हैं। गुंदेचा बंधुओं को पद्मश्री सम्मान भी मिला है।
इसलिए गहरा रहा है शक
रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 1 मई से 5 मई के बीच अंजाम दी गई है। शिकायत उमाकांत गुंदेचा (Umakant Gundecha) पिता स्वर्गीय चांदमल गुंदेचा उम्र 65 साल ने थाने में दर्ज कराई है। वह श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना क्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी (Professor Colony) में रहते है। उमाकांत गुंदेचा की रातीबड स्थित बरखेडी कला (Barkhedi Kala) पर जमीन है। वहां पर लोहे का शेड बनाने के लिए उन्होंने 50 एमएम और 40 एमएम के लोहे के पाइप खरीदे थे। यह पाइप 160 थे। इन्हें चोर उठा ले गए हैं। उमाकांत गुंदेचा को वारदात की सूचना फोन पर 6 मई को मिल गई थी। लेकिन, उन्होंने थाने में रिपोर्ट 14 मई को दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वे शहर से बाहर थे। इस कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। पुलिस ने चोरी गए सामान की कीमत पौने दो लाख रुपए बताई है। पुलिस ने 189/24 धारा 379 (खुले स्थान से सामान चोरी होने का प्रकरण) दर्ज कर लिया। उल्लेखनीय है कि उज्जैन (Ujjain) के प्रसिद्ध ध्रुपद गायक उमाकांत गुंदेचा और उनके दिवंगत भाई रमाकांत गुंदेचा (Ramakant Gundecha) की जोड़ी विश्व विख्यात रही हैं। चोरी का यह मामला बड़े लोगों से जुड़े होने के कारण पुलिस की एक विशेष टीम इस मामले की तफ्तीश कर रही है।
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।