Bhopal News: शादी में जाना एक परिवार को महंगा पड़ा

Share

Bhopal News: घर वापस लौटे तो सोने—चांदी के जेवरात और नकदी ले जा चुके थे चोर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादी में एक परिवार को जाना महंगा पड़ गया। दरअसल, चोरों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़ दिया। उसके बाद चप्पे—चप्पे में जाकर तलाशी लेने के बाद माल बटोर ले गए। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

गैस सिलेंडर भी उठा ले गए चोर, इसलिए पुलिस को इन लोगों पर शक

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की शिकायत थाने में सुनीता देवी पासवान (Sunita Devi Paswan) पति राजेंद्र पासवान उम्र 45 साल ने दर्ज कराई है। वह बाजपेयी नगर (Bajpai Nagar) मल्टी में रहती है और मजदूरी करती है। उसने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई की सुबह आठ बजे ताला लगाकर वह रिश्तेदार के यहां वैवाहिक समारोह में शामिल होने चले गए थे। यह कार्यक्रम गांधी नगर में चल रहा था। अगले दिन सुबह आठ बजे वापस लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। घर के भीतर रखे गैस सिलेंडर, गुल्लक समेत अन्य सामान उन्हें नहीं मिला। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता में प्रकरण 415/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस को लगता है कि वारदात किसी ऐसे व्यक्ति ने की है जिसे घर सूना होने की जानकारी थी। इस मामले में कुछ संदेहियों से पूछताछ की जा रही है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   सीएम शिवराज को ‘नंगे-भूखे’ घर का कहने वाले दिनेश गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज
Don`t copy text!