Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात समेत हजारों का माल बटोरा, आगरा गया हुआ था परिवार, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। सूने घर को चोरों ने साफ कर दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। चोरी की वारदात उस वक्त हुई जब पूरा परिवार आगरा में गया हुआ था।
यह बता रही है पुलिस
रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार सुमन भदौरिया (Suman Bhadauriya) पति स्वर्गीय अशोक भदौरिया उम्र 50 साल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह रातीबड स्थित महावीर नगर (Mahaveer Nagar) में रहती है। वह घरेलू काम करती है। सुमन भदौरिया 26 मार्च को घर में ताला लगाकर बहन के यहां आगरा (Agra) गई थी। पति अशोक भदौरिया की कोरोना काल में मौत हो गई थी। बहन के घर गमी होने के चलते वहां चली गई थी। वापस 16 मई को आई तो अंदर जाकर देखा तो खिडकी टूटी मिली। घर में पूरा सामान बिखरा मिला। अलमारी का ताला टूटा मिला। उसमें रखे सोने—चांदी के जेवरात उसे नहीं मिले। इस मामले की जांच एसआई अरविंद सिंह (SI Arvind Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत नहीं बताई है। पुलिस ने 193/24 धारा 457/380 (रात में ताला तोड़कर चोरी करने का मामला) कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।