Bhopal News: सूने मकान का ताला तोड़ा

Share

Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात और नगदी लेकर चंपत हुए चोर, ससुराल में हुई गमी में गया था घर मालिक

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। ससुराल में हुई गमी में एक व्यक्ति के सूने मकान का ताला चोरों ने चटका दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। मकान से चोर सोने—चांदी के जेवरात के अलावा नकदी ले भागे हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी चले गए हैं।

यह बोल रही है पुलिस

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 12 मई को हुई थी। जिसकी शिकायत बलराम विश्वकर्मा (Balram Vishwakarma) पिता कन्हैयालाल विश्वकर्मा उम्र 42 साल ने थाने में दर्ज कराई है। वह रातीबड स्थित नीलबड़ के नजदीक जानकीपुरी कॉलोनी (Jankipuri Colony) में रहते हैं। वह फर्नीचर का काम करता है। बलराम विश्वकर्मा घर में ताला लगाकर नेहरू नगर में ससुराल में मामी सास का देहांत होने के कारण परिवार के साथ गए हुए थे। वह वापस आया तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा मिला। घर में रखे सोने का मंगलसूत्र और चांदी के पायल और झुमकी और पांच हजार नगद और दस्तावेज चोर ले गए हैं। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत अभी नहीं बताई है। पुलिस ने 185/24 धारा 454/380 (दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरी करने का मामला) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Corrupt Cop News: गृहमंत्री के जिले में टीआई ने बेगुनाह को फंसाने पिस्टल रखवा दी
Don`t copy text!