Bhopal News: एमएलबी कॉलेज में घुसे चोर

Share

Bhopal News: खिड़की के रास्ते कमरे में रखे कंप्यूटर, मॉनिटर समेत अन्य सामान बटोर ले गए, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। युवतियों के सरकारी एमएलबी कॉलेज में चोरी की वारदात हुई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र की है। चोरों ने कॉलेज में खुली मिली खिड़की से कंप्यूटर, मॉनिटर समेत अन्य सामान को बटोर लिया।

अवकाश होने के कारण बंद था कॉलेज

श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना पुलिस के अनुसार थाने में शिकायत डॉक्टर सहदेव मरकाम (Dr Sahdev Markam)  पिता पहाड़ सिंह मरकाम उम्र 43 साल ने दर्ज कराई है। वह जहांगीराबाद (Jahangirabad)  थाना क्षेत्र में रहते हैं। डॉक्टर सहदेव मरकाम एमएलबी कॉलेज (MLB College) में सहायक प्राध्यापक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि 03 अगस्त को एमएलबी कॉलेज में खिड़की से चोर घुसे थे। वे दो कंप्यूटर और मॉनिटर और माउस को उठा ले गए। चोरी गए सामान की पुलिस ने कीमत दस हजार रुपए बताई है। इस मामले की जांच एएसआई सुनीता व्यास (ASI Sunita Vyas) कर रही हैं। पुलिस ने प्रकरण 174/24 में कायम कर लिया है। पुलिस कॉलेज और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का काम कर रही है। पुलिस ने तीन सप्ताह बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोई ठोस वजह भी नहीं बताई है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: छेड़छाड़ के विवाद पर बवाल
Don`t copy text!