Bhopal News: छत के रास्ते घुसे चोर कर गए घर साफ

Share

Bhopal News: मारुति सुजुकी कंपनी के सेल्स एक्जीक्यूटिव के मकान को बनाया निशाना, सोने—चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। छत के रास्ते घर में घुसे चोर सोने—चांदी के जेवरात, नकदी समेत हजारों रुपए का माल बटोर ले गए। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस को फिलहाल कोई सुराग संदिग्धों के संबंध में नहीं मिला है।

एक ही पैटर्न पर दूसरी वारदात

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार घटना बागमुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी में हुई है। यहां अमृ​त सिंह (Amrat Singh) का परिवार रहता है। वे मारुति सुजुकी कंपनी (Maruti Suzuki Company) में सेल्स एक्जीक्यूटिव है। उनकी पत्नी भी दिल्ली में ही जॉब करती है। वे मकान में ताला लगाकर मई, 2024 में दिल्ली (Delhi) चले गए थे। घर की देखरेख करने के लिए एक चौकीदार रोज सुबह—शाम घर पहुंचता था। वह गमलों में पानी देने के बाद चला जाता ​था। दो दिन पहले अमृत सिंह दीपावली मनाने छुट्टी लेकर घर पहुंचे। मैन गेट पर ताला लगा था। भीतर सामान बिखरा हुआ था। घर में रखी सोने—चांदी के जेवरात और नकदी नहीं मिले। अभी चोरी गई संपत्ति की कीमत पुलिस ने नहीं बताई है। पुलिस ने प्रकरण 225/24 दर्ज कर लिया है। चोर मकान में छत के रास्ते घुसे थे। इसी अंदाज में चोरी की एक वारदात अरेरा कॉलोनी में हुई थी। यहां रहने वाला परिवार अमेरिका से वापस लौटा था। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छात्रा के साथ सरेराह छेड़छाड़
Don`t copy text!