Bhopal News: पुलिस का घर भी नहीं बख्शा

Share

Bhopal News: एमपी पुलिस के स्टेनो के घर चोरी की वारदात, सोने—चांदी के जेवरात और नगदी बटोर ले गए चोर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। दिनदहाड़े सूने घर का ताला चोरों ने तोड़ दिया। मकान एमपी पुलिस में तैनात स्टेनो का था। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र में हुई है। मकान से सोने—चांदी के जेवरात और नकदी चोरी चले गए हैं।

यह कर रहे हैं जांच

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत सुमित सोनी (Sumit Soni) पिता घनश्याम सोनी उम्र 44 साल ने थाने में दर्ज कराई है। वे वॉयरलैस कॉलोनी (Wireless Colony) में रहते हैं और एक अफसर के पास स्टेनो हैं। हालांकि यह अफसर कौन है यह जानकारी थाना पुलिस नहीं दे सकी। पुलिस ने बताया कि वारदात 12 जुलाई की दोपहर में हुई थी। उस वक्त सुमित सोनी घर में ताला लगाकर ड्यूटी गए हुए थे। उनकी पत्नी मायके गई हुई है इस कारण ताला लगाया था। वे जब ड्यूटी से वापस लौटे तो वह टूटा मिला। भीतर सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे सोने की चार अंगूठी और नगद पचीस हजार रूपए उन्हें नहीं मिले। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्रकरण 305/24 दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: तड़ीपार जुए के फड़ से गिरफ्तार
Don`t copy text!