Bhopal News: सूने मकान का चोरों ने ताला तोड़ा

Share

Bhopal News: सरकारी स्कूल में टीचर ने थाने में दर्ज कराया मुकदमा, देवर के मकान को चोरों ने कर दिया साफ, उत्तर प्रदेश गया हुआ है परिवार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सूने मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपए का माल ले गए। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र में हुई है। हालांकि अभी तक चोरी गई संपत्ति और उसकी कीमतों का खुलासा नहीं हुआ है। जिसके मकान में चोरी हुई है वह परिवार उत्तर प्रदेश गया हुआ है।

पड़ोसियों ने फोन करके दी थी जानकारी

गौतम नगर (Gautam nagar) थाना पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात चौकसे नगर में हुई। यहां इमरान का परिवार रहता है। वह 19 अक्टूबर को मकान में ताला लगाकर उत्तर प्रदेश के इटावा (Itawa) जिले में चला गया था। वहां रिश्तेदारी में शादी समारोह है। उसके दो साले भी उसके साथ रहते हैं। वे भी 24 अक्टूबर को इटावा चले गए थे। इसी दौरान इरम खान (Iram Khan) पति अब्दुल सलीम उम्र 42 साल के पास इमरान का फोन पहुंचा। इरम खान उसकी बहन है जो कि रंभा नगर में रहती है। वह सरकारी स्कूल में टीचर है। उसे भाई ने बताया कि मकान का ताला टूटा है। उसने घर पहुंचकर देखा तो पूरा सामान अस्त—व्यस्त था। अलमारी में रखे जेवरात, नकदी समेत अन्य सामान नहीं था। पुलिस ने प्रकरण 430/24 दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण पुलिस ने 27 अक्टूबर को दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इमरान के आने पर ही चोरी गई संपत्ति का पता चल सकेगा। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: मामूली विवाद पर एक ही समाज के दो परिवार में हाथापाई
Don`t copy text!