Bhopal News: पूर्व मंत्री का मामला था तो दिन रात एक करके चोरों को दबोचा 

Share

Bhopal News: बेटे के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया, लेकिन, राजधानी में ही दर्जनों परिवार है जिन्हें अब तक उनके माल के साथ चोरों के मिलने का इंतजार है

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रसूख का कितना असर होता है यह एक घटना से पता चलता है। मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के चार ईमली क्षेत्र का है। यहां रहने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यकाल के दौरान मंत्री रहे जयवर्द्धन सिंह के सरकारी बंगले में चोरी की वारदात हुई थी। इस घटना के तीन दिन बाद ही पुलिस ने चोर के साथ पूरे मामले का खुलासा कर दिया। इस वारदात को लेकर पूर्व मंत्री के पिता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी सोशल मीडिया पर ट्वीट किया था। जबकि राजधानी में हुई कई लूट और चोरियों की वारदात में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कभी ट्वीट नहीं किया।

मौका पाकर एक भागा, पूर्व मंत्री के कारण दूसरी वारदातों का भी हो गया खुलासा

पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस मामले में दो आरोपी अंकित गुजरे (Ankit Gujre) पिता बाबू गुजरे उम्र 23 साल और दीपक मण्डल (Deepak Mandal) पिता सनातन मण्डल उम्र 30 साल को गिरफ्तार किया गया है। अंकित गुजरे फिलहाल रातीबड़ (Ratibarh) थाना क्षेत्र के नीलबड़ स्थित बालाजी (Balaji Nagar) नगर फेज—2 में रहता है। उसका मूल पता बागसेवनिया थाना क्षेत्र में बागमुगालिया इलाके में हैं। वहीं दीपक मंडल हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित विश्वकर्मा नगर (Vishwakarma Nagar) में रहता है। तीसरा फरार आरोपी विजय डिंडोरिया (Vijay Dindoriya) पिता मुकेश डिंडोरिया उम्र 19 साल है। वह रातीबड़ थाना क्षेत्र के वास्तु विहार कॉलोनी (Vastu Vihar Colony) में रहता है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने जयवर्द्धन सिंह (Jaivardhan Singh) के बंगले के अलावा अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) समेत एक दर्जन चोरियों की वारदात करना कबूल लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। माल बरामद करने के लिए आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। आरोपियों ने अरेरा कॉलोनी निवासी अमृत कुमार बेगवानी (Amrit Kumar Begwani) के घर पर भी चोरी करने का खुलासा किया है। उनके यहां से लैपटॉप, जेवरात और नकदी चोरी हुई थी। इसी तरह रविशंकर निवासी आशीष बुंदेला (Ashish Bundela) के सरकारी मकान में भी चोरी करना कबूला।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape News: खलिहान में महिला को दबोचकर की दरिंदगी 
Don`t copy text!