Bhopal News: दो मकानों के ताले चोरों ने चटकाए

Share

Bhopal News: बैंक ऑफ इंडिया में तैनात कर्मचारी और किसान के घर से सोने—चांदी के जेवरात चोरी, दोनों अपने पुश्तैनी मकान पर गए हुए थे

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सूने मकानों के ताले चोरों ने चटका दिए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके में हुई। एक मकान बैंक कर्मचारी का है। जबकि दूसरा मकान उसी फ्लोर में किसान का है। दोनों किराए से रहते हैं जो कि घटना के वक्त अपने पुश्तैनी मकान पर ताला डालकर गए थे। चोर सोने—चांदी के जेवरात और नकदी ले गए हैं। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब 75 हजार रुपए बताई है।

एक ही एफआईआर में दोनों घटनाएं समेट दी गई

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार चोरी की घटना शीतल नगर (Sheetal Nagar) में हुई। यहां सरवन सिंह प्रजापति (Sarvan Singh Prajapati) और मनमोहन दांगी (Manmohan Dangi) किराए से रहते हैं। सरवन सिंह प्रजापति किसानी का काम करते हैं। उनका पुश्तैनी मकान खेजड़ा बरामद में हैं। जबकि मनमोहन दांगी का घर बरखेड़ा बरामद में हैं। दोनों मकान में ताला लगाकर 6 सितंबर को अपने घर चले गए थे। मनमोहन दांगी बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) में जॉब करते हैं। दोनों 8 सितंबर की शाम को घर वापस लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले। सरवन सिंह प्रजापति के घर से सोने—चांदी के जेवरात करीब 45 हजार रुपए कीमती के चोरी हुए हैं। इसी तरह मनमोहन दांगी के घर से करीब 30 हजार रुपए का माल चोरी गया है। पुलिस ने प्रकरण 590/24 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई रिंकू जाटव (SI Rinku Jatav) कर रहे हैं। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।) 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पिता को इस बात का रहेगा हमेशा अफसोस
Don`t copy text!