Bhopal News: जनगणना कार्यालय की महिला कर्मचारी के मकान से सोने—चांदी के जेवरात चोरी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) चोरियों से जुड़ी है। यह घटनाएं गौतम नगर और शाहजहांनाबाद इलाके में हुई है। दोनों घटनाओं में चोर जेवरात, नकदी समेत करीब एक लाख रुपए का माल ले गए। पुलिस को दोनों घटनाओं में अब तक चोरों से संबंधित कोई सुराग नहीं मिले हैं।
नीचे पड़ा मिला ताला
गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार रंभा नगर निवासी किरण सावन पिता राजेन्द्र कुमार सावन उम्र 38 साल ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। वह जनगणना विभाग में नौकरी करती है। सुबह वह काम वाली बाई सावित्री यादव (Savitri Yadav) को ताला लगाने का बोलकर ड्यूटी चली गई। शाम को वापस लौटी तो ताला नीचे पड़ा मिला। सावित्री से पूछा तो उसने कहा कि वह भी घर चली गई थी। किरण सावन (Kiran Savan) ने भीतर जाकर देखा तो सोने की चेन, पेंडल लगा हुआ, कान के रिंग और नकदी 400 रुपए घर से गायब थे। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 56 हजार रुपए बताई है।
दूसरे सामान को हाथ नहीं लगाया

सुखी सेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 13 सितंबर की दोपहर 1 बजे धारा 457/380 (रात में चोरी) का मामला दर्ज किया गया है। घटना एकता नगर कॉलोनी की है। शिकायत सरवर हुसैन पिता अब्दुल उम्र 35 साल ने दर्ज कराई है। वह पीओपी का काम करता है। वह घर से भोपाल शहर गया था। वापस आने पर सरवर हुसैन (Sarvar Husain) को मकान का ताला टूटा मिला। घर के भीतर जाकर देखा तो एक 32 इंच की एलईडी टीवी गायब थी। चोरों ने बाकी सामान को हाथ नहीं लगाया था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।