Bhopal News: शीतल नगर कॉलोनी में माहौल गर्म 

Share

Bhopal News: बैरसिया की इस कवर्ड कैंपस में फिर तीसरे घर में चोरी की वारदात, बैंक कर्मचारी, किसान के बाद अब टीचर ने दर्ज कराया मुकदमा, डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा का माल चोरी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पिछले चौबीस घंटों के दौरान एक ही कॉलोनी के तीसरे घर में हुई चोरी की वारदात ने पुलिस की नींदे उड़ा दी है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया थाना क्षेत्र की है। यहां शीतल नगर कवर्ड कैंपस हैं। लेकिन, जैसे हालात है उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि कॉलोनी का माहौल काफी गर्म चल रहा है। चोरी करीब डेढ़ लाख रुपए का माल ले जा चुके हैं। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली है।

इन्होंने दर्ज कराई थी एफआईआर

बैरसिया (Bairasia) थाना पुलिस के अनुसार शीतल नगर (Sheetal Nagar) में सरवन सिंह प्रजापति (Sarvan Singh Prajapati) और मनमोहन दांगी (Manmohan Dangi) के घर चोरी की वारदात हुई थी। दोनों एक ही जगह पर अलग—अलग मंजिल पर किराए से रहते हैं। मूलत: खेजड़ा बरामद के रहने वाले प्रजापति पेशे से किसान है। वहीं मनमोहन दांगी बरखेड़ा बरामद गांव में रहते हैं। वे बैंक आफ इंडिया में जॉब करते हैं। दोनों 6 सितंबर को अपने—अपने पुश्तैनी घर चले गए थे। वहां से 8 सितंबर को लौटे तो चोरी का पता चला था। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 590/24 दर्ज किया था। इसके बाद इसी कॉलोनी में तीसरे मकान में चोरी होने की जानकारी सामने आई है। यह मकान पेशे से स्कूल टीचर घनश्याम सिंह मीना (Ghanshyam Singh Meena) का है। वे भी 7 सितंबर को ताला लगाकर ललरिया के पास अपने गांव गए हुए थे। पुलिस को यह पता चल गया है कि वारदात 07—08 सितंबर के बीच ही अंजाम दी गई थी। क्योंकि पहले मामले का पीड़ित 8 सितंबर की शाम को लौट आया था। जबकि तीसरे मामले का पीड़ित 08 सितंबर को मकान पर ताला लगाकर गया था। पुलिस इस अवधि के बीच शीतल नगर कॉलोनी में आने—जाने वाले सभी लोगों से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। कॉलोनी में दो गार्ड भी तैनात रहते हैं। पुलिस को शक है कि कॉलोनी में ही कोई व्यक्ति है जिसने यह वारदात की है। पुलिस ने ताजा घटनाक्रम में प्रकरण 593/24 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई रिंकू जाटव (SI Rinku Jatav) कर रहे हैं। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Hamidia Hospital News: हमीदिया अस्पताल में फिर हंगामा
Don`t copy text!