Bhopal News: भारत पेट्रोलियम कंपनी कर्मचारी के घर चोरी 

Share

Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात, नकदी समेत हजारों रुपए का माल बटोरा, पत्नी गई थी मायके तो पति मां के घर चला गया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सूने मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। जिस घर को निशाना बनाया गया वह भारत पेट्रोलियम कंपनी में जॉब करता है। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। घर से चोर सोने—चांदी के जेवरात, नकदी समेत हजारों रुपए का माल ले गए हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पड़ोसी ने दी चोरी होने की जानकारी

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत आकाश यादव (Akash Yadav) पिता लक्ष्मीनारायण यादव उम्र 33 साल ने दर्ज कराई है। वे व्हीएनएस कॉलेज (VNS College) के पीछे जनकपुरी कॉलोनी(Janakpuri Colony)  में रहते हैं। आकाश यादव नेहरु नगर पेट्रोल पंप (Nehru Nagar Petrol Pump) पर जॉब करते हैं। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले पत्नी सोनम यादव (Sonam Yadav) मायके में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने चली गई थी। इस कारण वह स्टेशन बजरिया में रहने वाली मां के पास चला गया। इस दौरान मकान सूना पाकर चोरों ने उसका ताला तोड़ दिया। यह जानकारी उन्हें फोन पर 11 जून को पड़ोसी ने दी थी। आकाश यादव उसी दिन थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि घर से सोने के दो टॉप्स, पायल, नकदी 15 हजार रुपए अलमारी में थे वह नहीं मिले। पुलिस ने 221/24 धारा 457/380(रात में ताला तोड़कर चोरी करने का मामला) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

BHopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
Don`t copy text!