Bhopal News: नईदुनिया समाचार पत्र के कर्मचारी के सूने मकान में हुई चोरी

Share

Bhopal News: दो महीने से गृह प्रवेश के लिए शुभ मुर्हूत का था इंतजार, बर्तन नल और अन्य सामान ले गए चोर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे एक परिवार के सूने मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र में हुई। चोरी गया माल ज्यादा नहीं हैं। लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

पड़ोसी ने दी चोरी की खबर

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत अशोक प्रजापति (Ashok Prajapati) पिता दिनेश प्रजापति उम्र 43 साल ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। वह फिलहाल कोटरा सुल्तानाबाद में रहते हैं। अशोक प्रजापति भोपाल से प्रकाशित नईदुनिया (Nai Duniya) समाचार पत्र में काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि अशोक प्रजापति का नीलबड़ में स्थित सिद्धी विनायक कैंपस (Siddhi Vinayak Campus) में दो महीने पहले मकान बन गया है। जिसमें गृह प्रवेश के लिए सामान लाकर रख दिया था। वह मकान आते—जाते निगरानी भी करते थे। उनके पास 11 जुलाई को पड़ोसी राजीव माथुर (Rajeev Mathur) का फोन आया। उन्होंने बताया कि उनके मकान का ताला टूटा है। इसके बाद वे मकान में पहुंचे तो बर्तन, नल का सामान चोरी चला गया। इस मामले की जांच एएसआई विनीत कुमार (ASI Vineet Kumar) कर रहे हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा में प्रकरण 257/24 दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादीशुदा महिला के साथ अभद्रता
Don`t copy text!