Bhopal News: बैरागढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती बहन की देखरेख के दौरान पड़ोसियों ने दी खबर, मकान से सिर्फ नकदी बटोर ले गए चोर

भोपाल। सिक्योरिटी कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी के सूने घर को चोरों ने साफ कर दिया है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र में हुई। घर से केवल नकदी चोरी गई है। घटना के वक्त वह अस्पताल में भर्ती बहन की देखरेख करने में जुटा था।
पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा तो किया फोन
रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार सूरज ओनकर पिता मनोज ओनकर उम्र 34 साल ने मुकदमा दर्ज कराया है। वह रातीबड़ स्थित सिद्धी विनायक कॉलोनी (Siddhi Vinayak Colony) फेज—1 में रहता है। सूरज ओनकर (Suraj Onkar) एक सिक्योरिटी कंपनी में जॉब करते हैं। पुलिस ने बताया कि वे 21 अक्टूबर को अपने घर में ताला लगाकर बैरागढ़ चला गया था। वहां रहने वाली बहन का बैरागढ (Bairagarh) में स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी दौरान 25 अक्टूबर को पड़ोसियों ने उसे फोन किया। बताया कि उनके घर का ताला टूटा है। उसने घर आकर देखा तो पैंतालीस हजार रुपए उसे नहीं मिले। यह रकम अलमारी में रखे हुए थे। मामले की जांच एएसआई केपी मिश्रा (ASI K.P Mishra) कर रहे हैं। पुलिस ने प्रकरण 356/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।