Bhopal News: एजी विभाग के रिटायर कर्मचारी के सूने घर में चोरी

Share

Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात और नगदी ले गए शातिर बदमाश, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। एजी विभाग के एक रिटायर कर्मचारी के सूने घर में ताला तोड़कर माल बटोरकर चोर भाग गए। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई है। घटना के वक्त मकान सूना था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

सवाल पूछने पर यह बोली पुलिस

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार भोपाल से बाहर गए रिटायर कर्मचारी के सूने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात हुई। जिसकी शिकायत त्रिलोक सिह (Trilok Singh) पिता स्वर्गीय रणजीत सिंह उम्र 70 साल ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराई है। वह पिपलानी स्थित कमला नगर (Kamla Nagar) में रहते है। वह एजी विभाग से रिटायर कर्मचारी है। पुलिस ने बताया कि त्रिलोक सिह 28 जून को घर में ताला लगाकर भोपाल शहर से बाहर गए थे। दो दिन बाद वापस आए तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 519/24 धारा 457/380 (रात में ताला तोड़कर चोरी करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत और चोरी गए सामान की जानकारी नहीं दी।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छत से गिरकर मजदूर की मौत
Don`t copy text!