Bhopal News: पुराने टॉवर के सामान को बटोर ले गए संदिग्ध, मुखबिरों की मदद से आरोपियों का पता लगा रही पुलिस
भोपाल। एक रिलायंस कंपनी के गोदाम में चोरी हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर इलाके की है। गांधी नगर में रिलायंस कंपनी के गोदाम से हजारों रुपए का माल चोरी चला गया। गोदाम में पुराने टॉवर का सामान रखा जाता था। पुलिस को इस मामले में कुछ महिला संदेहियों के बारे में जानकारी मिली हैं। जिनके संबंध में पता लगाया जा रहा है।
पुराने टॉवर का सामान हुआ चोरी
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार रोहित समद (Rohit Samad) पिता राजू समद उम्र 22 साल गोदरमउ में रहते हैं। वह रिलायंस कंपनी (Reliance Company) में जॉब करते हैं। पुलिस ने बताया कि गांधी नगर स्थित गोदरमउ के पास पटेल सिटी (Patel City) में रिलायंस कपंनी का गोदाम है। यहां शहर में कंपनी के लगे मोबाइल टॉवर से रखरखाव में निकाले गए उपकरणों को लाकर रखा जाता है। यहां आखिरी बार 06 दिसंबर, 2024 को जो सामान रखा गया था वह नहीं मिला। सामान की पुलिस ने कीमत दस हजार रूपए बताई है। इस मामले की जांच एएसआई अशोक देशवाल (ASI Ashok Deshwal) कर रहे हैं। पुलिस ने प्रकरण 30/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।