Bhopal News: इंडस टावर में चोरी की वारदात

Share

Bhopal News: एयरटेल कंपनी का सामान ले गए बदमाश, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। इंडस टावर में चोरी की वारदात हुई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में हुई है। इंडस टॉवर में एयरटेल कंपनी का दफ्तर भी है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत नहीं बताई है। वहीं वारदात काफी पुरानी है। जिसमें अब प्रकरण दर्ज किया गया है।

निगरानी के लिए लगे हैं कैमरे

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के बी—सेक्टर में इण्डस टावॅर (Indus Tower) है। इसमें एयरटेल कंपनी (Airtel Company) का सामान रखा रहता है। जिसकी निगरानी का काम हीरालाल कांछी (Heeralal Kanchi) पिता गोरेलाल कांछी उम्र 30 साल करते हैं। वह गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित बरखेड़ा पठानी (Barkheda Pathani) में रहते है। हीरालाल कांछी इण्डस टॉवर में जॉब करते हैं। यहां अधिकांश टॉवर को इंस्टाल करने से संबंधित उपकरण रखे जाते हैं। चोरी की वारदात जुलाई, 2024 में हुई थी। जिसकी रिपोर्ट अब थाने में दर्ज हुई है। दो महीने देरी से दर्ज रिपोर्ट को लेकर पुलिस के पास कोई जवाब नहीं था। मामले की जांच हेड कांस्टेबल संतोष सिंह (HC Santosh Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने प्रकरण 604/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: दो दुकानदारों को शराब के लिए पीटा
Don`t copy text!