Bhopal News: सूने मकान का ताला चोरों ने चटकाया

Share

Bhopal News: हैदराबाद गया हुआ था परिवार, चोरी गई संपत्ति की कीमत पुलिस ने काफी कम बताई

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। हैदराबाद गए एक व्यक्ति के सूने घर का ताला चोरों ने चटका दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत काफी कम बताई है।

छत के रास्ते घर में घुसे थे चोर

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत सतेंद्र चौकसे (Satendra Chauksey) पिता जितेंद्र कुमार चौकसे उम्र 33 साल ने दर्ज कराई है। वे गौतम नगर स्थित पश्चिमी निशातपुरा में रहते हैं। सत्येंद्र चौकसे की पब्लिसिटी कंपनी है। वे 25 सितंबर को घर में ताला लगाकर हैदराबाद गए थे। वहां से वापस लौटे तो मैन गेट का ताला लगा मिला। जिसे खोलकर भीतर पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा मिला था। चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। अलमारी का पूरा सामान यहां—वहां बिखरा हुआ था। उसमें सोने—चांदी के जेवरात गायब थे। चोरी गए माल की कीमत पुलिस ने दस हजार रूपए बताई है। इस मामले की जांच एएसआई मानसिंह (ASI Maan Singh) कर रहे है। पुलिस ने प्रकरण 387/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्काॅर्पियो की टक्कर से हुई थी मौत 
Don`t copy text!