Bhopal News: इलेक्ट्रीशियन दुकान का ताला चोरों ने चटकाया 

Share

Bhopal News: वारदात करने वाले संदिग्धों का कैमरे में कैद हुआ चेहरा, फुटेज साफ नहीं होने के कारण पुलिस परेशान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। इलेक्ट्रीशियन की दुकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में हुई है। घटना नजदीक लगे कैमरे में कैद भी हुई है। लेकिन, उसकी तस्वीर साफ नहीं होने के कारण आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दूसरे तरीकों से आरोपियों का पता लगाना शुुरु कर दिया है।

यह माल बटोर ले गए चोर

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत वैभव सिंह (Vaibhav Singh) पिता हीरेंद्र सिंह उम्र 28 साल ने दर्ज कराई है। वह अयोध्या नगर स्थित संतोषी विहार (Santoshi Vihar) में रहता है। वैभव सिंह की संतोषी बिहार में ही दुकान है। पुलिस ने बताया कि 04 जुलाई की सुबह छह बजे दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने शटर उठाया। फिर दुकान में रखे बैटरी, तार, लाइट अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने बताया कि दुकान से दूर कैमरा लगा है। इस मामले की जांच एएसआई संतोष चौबे (ASI Santosh Chaubey) कर रहे हैं। पुलिस ने 321/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हादसे में नगर निगम महिला कर्मचारी जख्मी
Don`t copy text!