Bhopal News: पुलिस विभाग के वार्षिक प्रतिवेदन बनाने के लिए सभी थानों में चल रही कवायद, उजागर होगें ऐसे कई अन्य लापरवाही के राज

भोपाल। पुलिस विभाग का लेखा—जोखा 31 दिसंबर के पहले बनता है। यह काम मध्यप्रदेश के कई शहरों में इन दिनों शुरु हो गया है। इस दौरान पुराने मामलों को टटोलने का काम किया जाता है। इसमें कई लापरवाही भी सामने आती है। इसका सिलसिला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) से शुरु हो गया है। यहां छोला थाने में चोरी (Bhopal Theft Case) का एक मामला दर्ज किया गया है। घटना का आवेदन लॉक डाउन के दौरान पीड़िता ने दिया था। अब उस मामले के समाधान को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल, मामला पांच लाख रुपए की मोटी रकम चोरी होने का है।
लोगों की लौटाना थी रकम
छोला मंदिर थाना पुलिस ने गुरूवार दोपहर लगभग सवा एक बजे 748/21 धारा 380 (सादा चोरी) का मामला दर्ज किया है। शिकायत ब्ल्यू मून कॉलोनी निवासी फरीदा पति इरफान उम्र 35 साल ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि उसे पैमेंट देना थी। इस कारण उसने बहन से पैसे उधार लिए थे। उसके पास पांच लाख की रकम रखी थी। इसकी जानकारी पड़ोसी शाहिद मियां और उसके परिवार को भी थी। उनका घर आना—जाना भी था। पीड़िता के पति इरफान की 15 मार्च को अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन—फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जल्दबाजी में वह घर का ताला भी नहीं लगा सकी। वह पड़ोसी शाहिद मियां (Shahid Miyan) से ताला लेकर घर में लगाकर चली गई। उसकी चाबी भी उन्हीं को दे दी थी। उस रात अस्पताल में रूकना पड़ा। दूसरे दिन सुबह अस्पताल में पैसा जमा करना था। महिला घर आई और उसने अलमारी में देखा तो पैसे नहीं मिले।
इसलिए है महिला को शक
पूरा घर तलाशने पर भी उसे रकम नहीं मिली। किसी तरह उसने पैसों का बंदोबस्त करके अस्पताल का बिल चुकाया। उस वक्त रकम चोरी होने की जानकारी पति को नहीं दी थी। फरीदा ने शाहिद के परिवार से पूछा था। लेकिन, किसी ने उसे कुछ नहीं बताया। शाहिद और उसका लड़का सब्जी मंड़ी में ठेला लगाते थे। अचानक उन्होंने ठेला लगाना बंद कर दिया। शाहिद ने नई गाड़ी भी खरीद ली है। परिवार के सभी लोगों के पास पहनने के लिए नए कपड़े आ गए है। शाहिद का लड़का साहिल रोज दोस्तों के साथ बाहर खाना खाने जाता है। महिला ने शाहिद मियां के परिवार पर संदेह जताया है। घटना के बाद महिला ने 29 अप्रैल को थाने में अवेदन दिया था। जिसकी एफआईआर पुलिस आठ महीने बाद दर्ज कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।