Bhopal News: प्रॉपर्टी डीलर के भाई के मकान में घुसे चोर

Share

Bhopal News: पुणे में बेटे से मिलने गया था, पड़ोसियों ने फोन करके दी जानकारी तो एफआईआर दर्ज कराने भाई को पहुंचाया, चोरी गई संपत्ति का खुलासा होना बाकी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सूने मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। मकान में सामान बिखरा हुआ है। दरअसल, मकान मालिक पुणे में रहने वाले बेटे के पास गया हैं। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें थाने पहुंचे उसके प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले भाई ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

इसलिए संपत्ति और उसकी कीमतों पर रहस्य बरकरार

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत राजेंद्र सोनी (Rajendra Soni) पिता स्वर्गीय बाबूलाल सोनी उम्र 62 साल ने दर्ज कराई है। वे लालघाटी (Lalghati) स्थित गुफा मंदिर के नजदीक रहते है। राजेंद्र सोनी प्रॉपर्टी डीलिंग (Property Dealing) का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके भाई नरेंद्र सोनी (Narendra Soni) का उनके पास फोन आया था। मकान अवंतिका परिसर (Avantika Parisar) में हैं। वे मकान में ताला लगाकर 4 जुलाई को पुणे में रहने वाले बेटे से मिलने गए थे। चोरी गई संपत्ति और उसकी जानकारी वे ही आकर पुलिस को देंगें। पुलिस ने 451/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास रहने वालों से इस मामले में संदेहियों का पता लगाने पड़ताल कर रही है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud Case: नोट पर गांधी की बजाय फिल्मी हस्तियों की तस्वीरें
Don`t copy text!