Bhopal News: वयोवृद्ध डॉक्टर के घर चोरी

Share

Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात गायब, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे फिर भी नहीं मिल रहा पुलिस को सुराग

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। डॉक्टर के घर में चोरी की वारदात हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। घटना के वक्त घर पर डॉक्टर की वयोवृद्ध मां थी। जिन्हें चोरी होने का आभास ही नहीं हुआ। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ऐसे सामने आई घटना

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 11 मई की शाम छह बजे की है। जिसकी शिकायत आशा राठौर (Asha Rathore) पति रघुनंदन सिंह उम्र 75 साल ने थाने में दर्ज कराई है। वह अवधपुरी स्थित एसआरजी कॉलोनी (GRG Colony)  में रहती है। आशा राठौर का बेटा ऑस्ट्रेलिया में डॉक्टर है। इस कारण वह घर पर अकेली रहती है। आशा राठौर ने हाथ से कंगन निकालकर बेड पर रख दिए थे। इसके बाद उनकी नींद लग गई। वह जब उठी तो देखा कंगन नहीं था। इस मामले की जांच एसआई शिवबाबू त्रिपाठी (SI Shivbabu Tripathi) कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। लेकिन, जहां वारदात हुई वहां पर वह कवर नहीं करता है। चोरी गए सामान की कीमत पुलिस ने 90 हजार रुपए बताई हैै। पुलिस ने 123/24 धारा 380 (सादा चोरी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
Don`t copy text!