Bhopal News: भेल कर्मी के सूने मकान का ताला टूटा 

Share

Bhopal News: हज से लौट रहे पिता को मुंबई लेने गया था, सोने चांदी के जेवरात समेत हजारों रुपए का माल गायब

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भेल कर्मचारी के सूने मकान का ताला चोरों ने चटका दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई है। भेल कर्मी हज से लौट रहे पिता को लेने मुंबई गया था। तभी इस वारदात को चोरों ने अंजाम दिया। मकान से सोने—चांदी के जेवरात, नकदी समेत हजारों रुपए का माल चोरी गया है।

पुश्तैनी घर चला गया था परिवार

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार वसीम अहमद (Wasim Ahemad) पिता मोहम्मद उसेन उम्र 40 साल ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका परिवार मूलत:जबलपुर (Jabalpur) में रहता है। वसीम अहमद भेल (BHEL) में जॉब करते हैं। इसलिए किराए से पिपलानी स्थित सिद्धार्थ नगर (Siddarth Nagar) में मकान लिया है। वसीम अहमद 27 सितंबर को घर में ताला लगाकर मुंबई (Mumbai) चले गए थे। वे हज से लौट रहे पिता को लेने गए थे। उन्हें लेकर वे भोपाल की बजाय पुश्तैनी गांव चले गए। वहां से वापस 04 अक्टूबर को भोपाल लौटे। उन्हें मकान का ताला टूटा मिला। भीतर सामान बिखरा हुआ था। घर की अलमारी में रखे सोने—चांदी के जेवरात और नगदी पंद्रह हजार रूपए नहीं थे। मामले की जांच हेड कांस्टेबल बृजकिशोर शर्मा (Braj Kishore Sharma) कर रहे हैं। पुलिस ने प्रकरण 742/24 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कॉलोनी के आस—पास लगे सीसीटीवी के जरिए घटना की तारीख के बारे में पता लगाया जा रहा है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सीएम को लेकर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल
Don`t copy text!