Bhopal News: एयरफोर्स के पूर्व अफसर के घर चोरी 

Share

Bhopal News: वारदात में शामिल दो संदेहियों की तलाश कर रही पुलिस को अब तक नहीं मिली कामयाबी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। एक एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी के घर चोरी की वारदात हो गई है। यह घटना भोपाल शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। कोहेफिजा में एक एयरफोर्स के रिटायर्ड एक अधिकारी के घर से नकदी 70 हजार रुपए चोरी चले गए। इस वारदात को दो संदिग्ध महिलाओं ने अंजाम दिया। उनकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले हैं। आरोपी महिलाएं काम के बहाने पीड़ित परिवार के घर के भीतर दाखिल हुई थी।

दो महिलायें दिख रही संदिग्ध

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 11 मार्च को हुई थी। जिसमें 16 मार्च को दोपहर प्रकरण दर्ज किया गया। घटना इंद्र विहार कॉलोनी (Indra Vihar Colony) में हुई थी। यहां सुभाष चंद्र सूरी (Subhash Chandra Soori) का परिवार रहता है। वे एयरफोर्स के सेवानिवृत्त अफसर हैं। घटना 11 मार्च दोपहर करीब तीन बजे हुई थी। वे काम से बाहर गए हुए थे। तभी उनकी पत्नी कृष्णा घर के बाहर ठेले से सब्जी खरीदने बाहर निकली। वहां उन्हें दो महिलाएं खड़ी हुई मिलीं थीं। उन्होंने पहले कृष्णा से पैसों की जरुरत बताते हुए सहायता मांगी। बदले में कृष्णा सूरी (Krishna Soori) ने उन्हें घर का कुछ काम बता दिया। दोनों महिलाओं को घर ले गईं। यहां उन्हें काम बताने के बाद महिलाओं को मजदूरी का पैसा दे दिया गया। इसके बाद शाम करीब छह बजे जब सुभाष चंद्र सूरी घर पहुंचे तो उन्हें अलमारी में रखे 70 हजार रुपए गायब मिले। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 148/25 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कैपिटल अस्पताल के सामने मिली लाश 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!