Bhopal News: सड़क हादसे में मौत की वजह हुई उजागर 

Share

Bhopal News: जिस व्यक्ति ने टक्कर मारी उसकी बाइक का नंबर नहीं चला पता, अब दर्ज की गई एफआईआर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क हादसे में हुई एक युवक की मौत के मामले में घटनाक्रम साफ हो गया है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में हुई थी। वह सड़क पार कर रहा था। उसको रिश्तेदार ने आवाज देकर बुलाया था। तभी बाइक वाला उसे टक्कर मारकर भाग गया। हालांकि वाहन का नंबर सामने नहीं आ सका है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

दोस्त के साथ जूते खरीदने जा रहा था बाजार, तभी वापस आते वक्त बाइक हुई खराब

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार जितेन्द्र लोधी (Jitendra Lodhi) पिता अशोक लोधी उम्र 22 साल की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह अयोध्या नगर स्थित क्रेसर बस्ती में रहता था। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन वह उसके दोस्त पवन और छोटू के साथ बाइक से जूते खरीदने के लिए जा रहा था। तभी 9 जुलाई की रात ग्यारह बजे अयोध्या एक्सटेंशन के सामने जितेंद्र लोधी की बाइक खराब हो गई थी। तभी वहां उसको कोई परिचित आ गया। वह सड़क के उस पार रूककर वजह पूछ रहा था। जिसे बताने के लिए वह सड़क पर आगे बढ़ा तो तेज रफ्तार बाइक (Bike) वाले ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उसको गंभीर चोट आई थी। उसको इलाज के लिए पीपुल्स अस्पताल (People Hospital) ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुनील राय (HC Sunil Rai) कर रहे हैं। अयोध्या नगर पुलिस मर्ग 24/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। अब उसके बाद पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ 296/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लूट की एक दर्जन वारदात
Don`t copy text!