Bhopal News: होम ट्यूटर की सड़क हादसे में मौत 

Share

Bhopal News: जिस वाहन ने टक्कर मारी उसकी पहचान होना बाकी, जीवन और मौत से संघर्ष करते 40 घंटे बाद तोड़ा दम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क पार कर रही होम ट्यूटर  की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। यह सड़क दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। जिसमें टक्कर मारने वाले वाहन का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही थी

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार पूजा मैथिल (Pooja Methil) पिता बिष्णु प्रसाद मैथिल उम्र 29 साल की मौत हो गई है। वह रायसेन (Raisen) जिले में स्थित मंडीदीप (Mandisdeep) में रहती थी। पूजा मैथिल मिसरोद स्थित कोरल वुड कॉलोनी (Coral Wood Colony) में बच्चों को होम ट्यूशन देने आती थी। वह 01 अक्टूबर की शाम छह बजे बच्चों को पढ़ाकर सड़क पार कर रही थी। तभी उसे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिस कारण उसको गंभीर चोटें आई थी। लोगों की मदद से उसे सागर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल (Sagar Multi Specialist Hospital) ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी 03 अक्टूबर की दोपहर तीन बजे मौत हो गई है। मृतिका के पिता किसानी का काम करते है। इस मामले की जांच एएसआई आमोद शर्मा (ASI Amod Sharma) कर रहे है। मिसरोद पुलिस मर्ग 69/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: सोसायटी के सर्वे पर पड़ोसी आपस में भिड़ गए
Don`t copy text!