Bhopal News: शादी के एक साल बाद ही मायके भेजा

Share

Bhopal News: दहेज में मांग रहे थे पांच लाख रुपए, पति समेत तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। विवाहिता ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पुलिस कर रही है। आरोपी पति समेत तीन लोग हैं। वे शादी के बाद मायके से पांच लाख रूपए और कार लेकर आने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

यहां रहता है आरोपी जिससे शादी हुई थी

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार शिकायत 26 वर्षीय विवाहिता ने दर्ज कराई है। वह श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की सीहोर में हिंदू रीति—रिवाज से 2023 में शादी हुई थी। उसका कहना था कि उसे पति के अलावा ससुर और सास अक्सर कोसते थे। आरोपी चाहते थे कि वह मायके से पांच लाख रूपए लेकर आए। इसके अलावा दहेज में कार देनी थी वह भी लाए। इस बात को लेकर उसे मारना—पीटना और ताने देने का काम चल रहा था। मायके पक्ष ने काफी कोशिशें आरोपियों को मनाने के लिए की थी। जब वह नहीं माने तो परिजनों ने थाने में जाने का निर्णय लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 237/24 मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेटी होने से नाराज पति का बवाल
Don`t copy text!