Bhopal News: दिल दहला देने वाले हादसे में ऐसी कार्रवाई 

Share

Bhopal News: निगम कर्मचारी के घर रिनोवेशन के दौरान हुआ था हादसा, पौने चार महीने बाद दर्ज, मकान मालिक को क्लीनचिट, तीसरी मंजिल से गिरकर बिजली के तार से टकराने के बाद नीचे गिरा था मजदूर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। अपार्टमेंट में काम करते वक्त तीसरी मंजिल से गिरने फिर बिजली के तार से टकराकर जमीन पर गिरने के बाद मजदूर की मौत हो गई थी। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में हुई थी। मजदूर जिस फ्लैट पर काम कर रहा था वह निगम के आउटसोर्स कर्मचारी का था। लगभग पौने चार महीने चली जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार को आरोपी बनाया है। जबकि घर मालिक को प्रकरण में क्लीनचिट मिल गई है।

जब घटना हुई तब ठेकेदार वहां पर मौजूद ही नहीं था

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 30 जून की सुबह लगभग 11 बजे हुई थी। हादसा बाल बिहार के पास गोयल अपार्टमेंट (Goyal Apartment) की तीसरी मंजिल पर हुआ था। यहां इमरान का फ्लैट था। वह नगर निगम (Nagar Nigam) में आउटसोर्स कर्मचारी है। शव की पहचान उस दिन नहीं हुई थी। अगले दिन ठेकेदार की मदद से उसके परिजनों तक पुलिस पहुंची थी। मृतक अब्बास शाह (Abbas Shah) पिता रहीम शाह उम्र 35 साल था। वह गांधी नगर स्थित विकास नगर (Vikas Nagar)  बस्ती में रहता था। शाहजहांनाबाद पुलिस मर्ग 36/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। केस डायरी कार्यवाहक उप निरीक्षक रामविलास उईके (Ramvilas Uikey) के पास थी। घटना की सूचना पुलिस को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर एसके अहिरवार ने दी थी। अब्बास शाह की पीएम रिपोर्ट पर गिरने के कारण सिर में चोट और बिजली के करंट से झुलसने की बात सामने आई है। इसके बावजूद पुलिस ने सिर्फ ठेकेदार जागेश्वर पटेल (Jageshwar Patel) पिता नब्बू पटेल उम्र 32 साल को आरोपी बनाया है। वह फिलहाल कोतवाली थाना क्षेत्र में रहता है। हालांकि वह मूलत: सागर (Sagar) जिले के गढ़ा कोटा का रहने वाला है। जागेश्वर पटेल को ही इमरान के घर रिनोवेशन करने का ठेका मिला था। घटना वाले दिन उसने दो मजदूर इमरान के घर छोड़ दिए थे। तीसरे मजदूर की आवश्यकता पड़ने पर इमरान के कहने पर बुलाया गया था। वह अब्बास शाह था जो बाद में आया था। जहां वह काम कर रहा था उसके पास से ही बिजली की लाइन भी गुजर रही थी। यह जानते हुए भी अब्बास शाह से काम कराया जा रहा था। पुलिस ने जांच के बाद प्रकरण 578/24 दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण 21 अक्टूबर को दर्ज किया गया। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आंखों के सामने से हुई बोलेरो चोरी
Don`t copy text!