Bhopal News: विवाहिता के साथ छेड़छाड़ 

Share

Bhopal News: आगबबूला पति ने आरोपी को सबक सिखाने के लिए घर में घुसकर बुरी तरह से पीटा, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। विवाहिता के साथ छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। आरोपी ने पीडिता के घर में घुसकर बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया था। यह बात जब उसके पति को पता चली तो उसने आरोपी को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने इस मामले में अलग—अलग काउंटर केस दर्ज कर लिए हैं।

यह है पूरा मामला

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार घटना 14 मई की दोपहर लगभग दो बजे की है। जिसकी शिकायत 21 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई है। वह रातीबड़ थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता घर पर अकेली थी। तभी आरोपी राहुल राजपूत (Rahul Rajput)  ने उसका हाथ बुरी नीयत से पकड़ लिया। उसने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद पति को उसने पूरी घटना बताई। जिसके बाद पुलिस थाने जाकर उसने आरोपी के खिलाफ 192/24 धारा 452/354/354—क में मुकदमा दर्ज करा दिया। इधर, आरोपी राहुल राजपूत ने भी पीड़िता के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसके साथ पीड़िता के पति ने हाथ मुक्कों से मारपीट की। जिससे राहुल राजपूत को चोट आई। इस मामले की जांच एसआई अरविंद सिंह (SI Arvind Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने दूसरा मुकदमा 191/24 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने) का दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Kidnapping Case: फ्रूट कारोबारी की पत्नी बलि के लिए अगवा, व्हाट्स एप्प पर मांगी फिरौती
Don`t copy text!