Bhopal News: मुस्लिम महिला को उसके पति ने पीटा

Share

Bhopal News: बेटा नहीं होने पर छोटी—छोटी बातों को लेकर कोसता था, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मुस्लिम महिला को उसके पति ने पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित परवलिया सड़क थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति बेटा नहीं होने को लेकर पत्नी को कोसता था। हालांकि पुलिस इन बातों से इंकार कर रही है।

रिश्तेदारों ने आकर बचाई जान

परवलिया सड़क (Parwaliya Sadak) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 14 अक्टूबर की दोपहर लगभग बारह बजे हुई थी। पीड़िता की उम्र 26 साल है। उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसकी दो लड़कियां हुई। इस बात को लेकर प​ति नाराज रहता था। वह अक्सर उसको कोसना और पीटने का काम करता था। घटना वाले दिन उसने खाना बनाने की बात को लेकर उसके साथ गाली—गलौज करते हुए पीटना शुरु कर दिया। उसकी चीख सुनकर नजदीक रहने वाले भाई और उसकी मां पहुंच गई। उन्होंने बीच बचाव करके पति से अलग किया। इसके बाद वह उसको लेकर थाने आ गई। पुलिस ने इस मामले में 15 अक्टूबर को सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वाहन चैकिग के दौरान पकड़ाई शराब 
Don`t copy text!