Bhopal News: वयोवृद्ध होमगार्ड जवान को पीटकर जख्मी किया 

Share

Bhopal News: सुखी सेवनिया इलाके में घर के सामने से गाय निकालकर ले जाने पर मां—बेटे और बेटी ने मिलकर वयोवृद्ध होमगार्ड जवान और उसकी पत्नी को पीटा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। वयोवृद्ध होमगार्ड जवान, उसकी पत्नी और नाती को डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र की है। विवाद घर के सामने से गाय ले जाने को लेकर शुरु हुआ था। पहले वयोवृद्ध होमगार्ड जवान के नाती को पीटा। उसे बचाने पति—पत्नी पहुंचे तो उन्हें भी नहीं बख्शा गया। आरोपियों में मां—बेटी के अलावा बेटा शामिल है।

रास्ते से निकलने को रोका तो हुई कहासुनी

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना ग्राम इमलिया में स्थित प्रेम नगर (Prem Nagar) कॉलोनी में हुई। वारदात 27 अक्टूबर की रात लगभग आठ बजे हुई। शिकायत 66 वर्षीय केशव सिंह राजपूत (Keshav Singh Rajput) ने दर्ज कराई है। वह होमगार्ड से रिटायर्ड हुए हैं। उनका नाती गाय को अपने घर ले जा रहा ​था। इसी दौरान कुछ दूर पहले रहने वाली एक महिला ने उसको अपने घर के सामने से ले जाने पर गाली—गलौज कर दी। महिला का कहना था कि वह गोबर करती हुई जाती है तो घर गंदा हो जाता है। इस बात पर वयोवृद्ध होमगार्ड के नाती ने जवाब दे दिया। जिससे नाराज होकर वह उसको पीटने लगी। उसकी चीख—पुकार सुनकर वयोवृद्ध् होमगार्ड और उसकी पत्नी उसे बचाने पहुंचे। आरोपी महिला और बेटा—बेटी ने उन्हें भी पीटकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 236/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: होटल वाला बोला सरनैम सुनकर डर लगना चाहिए
Don`t copy text!