Bhopal News: पेट फूड बेचने वाली कंपनी के अधिकारी को पीटा 

Share

Bhopal News: दुकान में बंद करके हॉकी से सिर पर किए वार, कंपनी को जबरिया मेल भी कराया, बंसल अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पेट फूड बनाने वाली कंपनी के एक अधिकारी को बंधक बनाकर पीटा गया। यह वारदात दस दिन पहले हुई थी। हमले में जख्मी व्यक्ति एक सप्ताह तक बेसुध रहा था। इस कारण देरी से रिपोर्ट दर्ज हुई। भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित दस नंबर मार्केट की है। विवाद की वजह माल सप्लाई के बाद उसके भुगतान की बताई जा रही है। हमले में जख्मी कंपनी के प्रतिनिधि को बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लड़को को लेकर आया मुख्य आरोपी

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी बंसल अस्पताल (Bansal Hospital)  से पुलिस को मिली थी। जिसमें पुलिस ने प्रकरण 466/24 दर्ज कर लिया है। हमले में जख्मी आर्यन तिवारी (Aryan Tiwari) पिता सुमेंद्र तिवारी उम्र 25 साल है। वह फिलहाल शाहपुरा (Shahpura) थाना क्षेत्र स्थित गुलमोहर के पास अल्बर्ट इक्का कॉलोनी में किराए से रहता है। वह मूलत: छत्तीसगढ़ की राजधानी (Dools Pet Food Private Limited)  रायपुर (Raipur) का रहने वाला है। आर्यन तिवारी डूल्स पेट फूड प्रायवेट लिमिटेड कंपनी में एएसई हैं। घटना दस नंबर स्थित पप्पीस वर्ल्ड में हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी स्वर्णिम त्रिपाठी (Swarnim Tripathi) और अन्य को बनाया है। पीड़ित ने बताया कि मारपीट की वारदात 20 सितंबर की दोपहर लगभग एक बजे हुई थी। वह एक सप्ताह से बेसुध था। जिस कारण उसके बयान 28 सितंबर को पुलिस दर्ज कर सकी। उसने बताया कि उसके साथ सुमित राजावत, संदीप राठौर और नरेंद्र बडकुल थे। वह आरोपी के पास पैसा कलेक्शन करने गया था। उसने पैसा देने और माल वापस करने से मना कर दिया। इसके बाद बोला कि वह पांच मिनट में आता है। वह दो—तीन अन्य आरोपियों के साथ आया। आते साथ शटर गिराया और उसको हॉकी से पीटा गया। हॉकी का एक वार सिर पर लगा था। उसके साथ आए अन्य लोगों के साथ धक्का—मुक्की की गई। उससे कंपनी के ई—मेल पर जबरिया लैपटॉप से मेल कराया गया। उसको बड़ी मुश्किल से छोड़ा गया। पुलिस ने इस मामले में सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो पक्षों के बीच सरेराह हाथापाई 
Don`t copy text!