Bhopal News: मैकेनिकल इंजीनियर को मारपीट कर जख्मी किया

Share

Bhopal News: रंगदारी दिखाकर शराब के लिए मांगी थी रकम, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मैकेनिकल इंजीनियर के साथ मारपीट की गई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया में हुई। रंगदारी दिखा रहा आरोपी शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था।

ऐसे शुरु हुआ था विवाद

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार हेमंत कुमार शरणागत (Hemant Kumar Sharnagat) पिता राधे लाल शरणागत उम्र 28 साल बागमुगालिया बस्ती के पास श्रीराम नगर (Shriram Nagar) में रहता है। वह 27 मार्च की रात लगभग दस बजे मेडिकल जा रहा था। तभी उसे किलोल कॉलोनी के पास प्रकाश गिरी उर्फ वेला (Prakash Giri@Vela) मिला। वह वहां पर शराब पी रहा ​था। हेमंत कुमार शरणागत को देखकर उसने रोक लिया। उसका कहना था कि उसके भाई के साथ उसने मारपीट की थी। जबकि उसका भाई एक साल से बैंगलुरू में जॉब कर रहा है। विवाद बढ़ने पर उसने गाली—गलौज करते हुए उसको पीटना शुरु कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 208/25 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग लड़की से दुराचार
Don`t copy text!