Bhopal News: गोदाम में वृद्ध ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: पत्नी ने छोड़ दिया था 25 साल पहले, बदनामी के भय में फांसी लगाई, पुलिस को सुसाइड नोट मिला, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दे दिया। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिससे यह साफ हो गया है कि मौत की वजह पति—पत्नी के बीच घरेलू तनाव था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। शव पीएम केे लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

यह बातें सुसाइड नोट में हैं लिखी

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पल्स इंटरप्राइजेज (Pulse Enterprises) का गोदाम उनके थाना क्षेत्र में हैंं। जिसमें मोहम्मद हसीब (Mohammed Hasib) पिता शहजाद उम्र 60 साल रहता था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि उसका अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में ही स्थित मॉडल ग्राउंड के नजदीक घर था। पुलिस ने बताया कि गोदाम से माल लेने के लिए पल्स इंटरप्राइजेस का एक कर्मचारी 19 जून की सुबह दस बजे गोदाम में पहुंचा। उसने देखा मोहम्मद हसीब फांसी के फंदे पर लटके हैं। उसको नीचे उतारकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को तफ्तीश में एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने बताया है कि उसका 25 साल पहले पत्नी से तलाक हो गया था। उसे पत्नी समाज मेें काफी बदनाम कर रही है। जिस कारण वह आहत चल रहा था। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। इस मामले की जांच एसआई रामविलास (SI Ramvilas) कर रहे हैं। अयोध्या नगर पुलिस मर्ग 35/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस के अधिकारी पत्नी के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मा​ता—पिता केे निधन होने के बाद शादी से मुकरा
Don`t copy text!