Bhopal News: राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहते हैं जख्मी छात्र, पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दो छात्रों को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। चाकू का वार पीठ पर लगा है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है। विवाद चाय गिरने के बाद हुआ था।
आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति पर छलक गई थी चाय
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) पुलिस के अनुसार हमले की यह घटना 12 दिसंबर की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। जिसमें जख्मी हिमांशु तिवारी (Himanshu Tiwari) पिता अमलेश्वर उम्र 20 साल की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। वह मूलत: सतना (Satna) जिले में रहता हैं। फिलहाल आरजीपीवीवी यूनिवर्सिटी (RGPVV University) की हॉस्टल में रहता है। वह बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने बताया कि हिमांशु तिवारी दोस्तों के साथ चाय पी रहा था। तभी कॉलेज में ही पढ़ने वाले आरोपी युवराज उर्फ यूवी के ऊपर चाय छलक गई। जिसको लेकर युवराज गाली—गलौज करने लगा। विरोध किया तो युवराज, आयुष, रजत, मोनू और वंश ने छुरी से वार कर दिया। जिसमें हिमांशु तिवारी और वेदांत को छुरी से पीठ में वार लगा। इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) दोनों को ले जाया गया। इस मामले की जांच एसआई ओमकार सिंह (SI Omkar Singh) कर रहे है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 545/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।