Bhopal News: महिला के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों की हाथ से निकलकर भागा आरोपी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बैरसिया थाने से मिल रही है। यहां एक गांव का मनचला बुरे इरादे से घर में घुस गया। उस घर में महिला थी। जिस पर उसकी बुरी नजर थी। शोर मचाने पर वहां पहुंचे ग्रामीणों को देखकर वह भाग गया।
घर से भी गायब
बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार 13 सितंबर की रात लगभग साढ़े आठ बजे धारा 456 (गलत इरादे से घर में घुसने) का प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना महुआखेड़ा वार्ड—18 की है। पीड़िता की उम्र 29 साल है। वह शादीशुदा महिला है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी उमेश जाटव (Umesh Jatav) उसके घर रात आठ बजे घुस गया था। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। उसने शोर मचाया तो वह भाग गया। फिर पीड़िता ने इस घटना की जानकारी पति को दी। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस का कहना है कि आरोपी घर से गायब है। जिसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।