Bhopal News: तीन साल से कर रहा था परेशान, तस्वीरें वायरल करके बदनाम करने की देता था धमकी, आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर

भोपाल। रीजनल कॉलेज छात्रा की खुदकुशी मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई थी। मामले की जांच पुलिस लगभग एक महीना से कर रही थी। जांच में पता चला कि वह एक मनचले के दबाव से परेशान थी। वह उसको शादी के लिए दबाव बना रहा था। जिसके लिए पीड़ित तैयार नहीं थी।
पुलिस को जांच में मिले सबूत
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार 22 दिसंबर, 2024 को कीर्ति खरे (Kirti Khare) पिता श्याम सिंह खरे उम्र 26 साल ने हार्पिक एसिड पी लिया था। उसका 08 जनवरी तक हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में चला। इस दौरान कीर्ति खरे की आठ जनवरी को मौत हो गई। वह रीजनल कॉलेज (Regional College) से एमएड कर रही थी। उसके पिता श्याम सिंह खरे (Shyam Singh Khare) नवीन कन्या स्कूल (Naveen Kanya School) में टीचर हैं। परिवार में एक भाई है जो शादीशुदा है। टीटी नगर पुलिस मर्ग 02/25 दर्ज किया था। जिसमें कीर्ति खरे का मोबाइल और उसके सोशल मीडिया के चैट को जांच के लिए भेजा गया। इसमें पता चला कि उसको गांव का ही रहने वाला मनीष भास्कर (Manish Bhaskar) परेशान कर रहा था। वह तीन साल से उसे यातनाएं दे रहा था। कीर्ति खरे उससे विवाह नहीं करना चाह रही थी। लेकिन, वह उसे शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। वह धमकाता था कि यदि ऐसा नहीं किया तो वह उसको पुरानी तस्वीरें वायरल करके बदनाम कर देगा। यह तथ्य मिलने के बाद जांच के बाद पुलिस ने 17 फरवरी को प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई राजकुमार दुबे (ASI Rajkumar Dubey) कर रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।