Bhopal News: पत्नी से कलह के बाद निकले युवक की नाले में मिली लाश 

Share

Bhopal News: आयुष्मान कार्ड के जरिए परिजनों तक पहुंची पुलिस, मौत की वजह को लेकर सस्पेंस बरकरार, नरसिंहपुर से भोपाल कैसे पहुंचा इस बात की जानकारी जुटा रही पुलिस

Bhopal News
File Image

भोपाल। नाले के भीतर एक व्यक्ति की लाश मिली है। उसके पास मिले आयुष्मान कार्ड के जरिए उसकी पहचान हुई है। घटना की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना पुलिस कर रही है। घटनाक्रम अभी तक संदेहास्पद पुलिस मान रही है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भोपाल एम्स अस्पताल भेज दिया है।

कचरा फेंक रहे थे तब देखी थी लाश

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार नगर निगम (Nagar Nigam) के कचरा कलेक्शन करने वाले वाहन के चालक ने शव को देखा था। उन्होंने कॉलोनी से कचरा उठाया और ऐसा कचरा जो फेंका जा सकता था उसको मक्सी नाले में डाल रहे थे। तभी शव को देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई भागीरथ राय (ASI Bhagirath Rai) ने बताया कि शव की पहचान रामबाबू कुशवाहा (Rambabu Kushwah)  पिता श्रीलाल कुशवाहा उम्र 35 साल के रुप में हुई है। वह नरसिंहपुर (Narsinghpur) जिले के गाडरवारा तहसील में स्थित साईखेड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। रामबाबू कुशवाहा छह भाई है। वह चार—पांच दिन पूर्व घर से पत्नी के साथ हुई कहासुनी के बाद निकल गया था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला था। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह नरसिंहपुर से भोपाल कैसे आ गया। वह मोबाइल भी इस्तेमाल नहीं करता था। इसलिए पुलिस को भौतिक सबूत जुटाने का काम करना पड़ रहा है। मिसरोद पुलिस मर्ग 67/24 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कोल्डड्रिंक पीने के बाद हुआ बलात्कार
Don`t copy text!