Bhopal News: स्वयं की बाइक से गिरकर हुआ था जख्म, चिरायु अस्पताल में चल रहा था इलाज, 19 दिन पहले हुई थी दुर्घटना
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220222-WA0058-300x225.jpg)
भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वह 19 दिन पहले भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बाइक से गिरकर जख्मी हो गया था। उसका पहले हमीदिया फिर चिरायु अस्पताल में इलाज चला। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
यहां हुई थी सड़क दुर्घटना
खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार हादसे में सुरेश गौर (Suresh Gaur) पिता अनोखी लाल गौर उम्र 30 साल जख्मी हुआ था। वह सीहोर जिले में स्थित इच्छावर में रहता था। सुरेश गौर मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया वह 01 नवंबर की रात आठ बजे सड़क दुर्घटना में जख्मी हुआ था। बाइक (Bike) पर सवार सुरेश गौर सुखी सेवनिया में स्थित बालमपुर से लौट रहा था। वहां उसका साढू भाई रहता है। दुर्घटना भौरी बायपास पर हुआ था। भौरी बायपास पर बाइक फिसल गई थी। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थी। उसको इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया था। यहां से परिजन 10 नवंबर को चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) ले गए थे। यहां इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर दो बजे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच एसआई अखिलेश त्रिपाठी (SI Akhilesh Tripathi) कर रहे हैं। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। खजूरी सड़क पुलिस मर्ग 66/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।