Bhopal News: तीन सप्ताह पहले हुई थी भीषण दुर्घटना, टक्कर मारने और दूसरी बाइक पर सवार जख्मी को ले जाया गया था चिरायु अस्पताल

भोपला। सड़क हादसे में हुई मौत के एक मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। जिस व्यक्ति के खिलाफ यह प्रकरण दर्ज हुआ है वह भी दुर्घटना के कारण कोमा में हैं। यह भीषण दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हुई थी। हादसा दो बाइक के बीच आमने—सामने की भिड़ंत के कारण हुआ था। जिसमें बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई थी।
दो सप्ताह बाद हाथों में लगने वाली थी मेंहंदी
खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 18 नवंबर को हुई थी। जिसमें हरिओम वर्मा (Hariom Verma) पिता जगदीश वर्मा उम्र 24 साल की मौत हो गई थी। दुर्घटना रात नौ बजे हुई थी। हरिओम वर्मा खजूरी सड़क थाना क्षेत्र स्थित काकोरिया गांव में रहता था। वह इंदौर (Indore) में प्रायवेट जॉब करता था। उसकी 5 दिसंबर को शादी होना थी। इसलिए वह छुट्टी लेकर शादी की तैयारियों के लिए घर आया हुआ था। दुर्घटना तूमड़ा जोड़ पर हुई थी। वह बाइक पर था। उसे दूसरी बाइक पर सवार आरोपी वाहन चालक ने टक्कर मार दी थी। मामले की जांच एएसआई महेंद्र सिंह (ASI Mahendra Singh) कर रहे हैं। खजूरी सड़क पुलिस मर्ग 65/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। अब इस जांच के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन एमपी—28—टीआर—0147 के चालक के खिलाफ 10 दिसंबर की सुबह पौने ग्यारह बजे प्रकरण 425/24 दर्ज कर लिया गया। बाइक (Bike) छिंदवाडा निवासी चला रहा था। वह भी सड़क हादसे में बुरी तरह से जख्मी है। उसका चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में इलाज चल रहा है। वह अभी कोमा में हैं। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।