Bhopal News: बाजार बंद करके बैरसिया थाना घेरा 

Share

Bhopal News: दो दशक से भाजपा का विधायक, इसके बावजूद पुलिस थाने में दर्ज नहीं हुई एफआईआर, अब आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की तैयारी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का बैरसिया विधानसभा है। यहां लगभग दो दशक से भाजपा का ही विधायक निर्वाचित होता आ रहा है। यह क्षेत्र भोपाल (Bhopal News) देहात इलाके में आता है। वहां जनता में इतना आक्रोश था इसके बावजूद बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उसको पकड़ ही नहीं सके। नतीजतन, बैरसिया में उग्र ग्रामीणों ने बाजार बंद करके थाने को घेराव कर दिया। इससे सरकार की बहुत ज्यादा किरकिरी हो गई है। अब इस घटनाक्रम के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ रहा है।

यह करने की चल रही है तैयारी

बैरसिया (Bairasia) थाना क्षेत्र में दो दिनों से काफी बवाल मचा है। यहां हिंदू समाज की तीन लड़कियों के साथ अभद्रता की गई। जिसमें आरोपी मुस्लिम लड़के थे। पुलिस ने दो दिन पहले प्रदर्शन के बाद इस मामले में अलग—अलग तीन प्रकरण दर्ज किए हैं। इसके बावजूद लोगों का आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार को भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने बैरसिया थाने के सामने प्रदर्शन किया था। जिसके बाद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह (DM Kaushlendra Vikram Singh) ने सभी मांगे मानने का आश्वासन दिया था। लोगों मांग थी कि आरोपियों के घर को ध्वस्त किया जाए। इसके अलावा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसी परिप्रेक्ष्य में विधि और प्रशासन के आला अधिकारियों के बीच बैठक तय की गई है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनएसए (NSA) की तैयारी की जा रही है। वहीं प्रशासन की तरफ से रणनीति तय होगी। बैरसिया विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री (MLA Vishnu Khatri) हैं। वे दो बार के विधायक भी है। इसके बावजूद पुलिस थाने में जनता की सुनवाई नहीं होने पर पार्टी की किरकिरी होती दिख रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide News: कर्जदारों से तंग आकर होटल कर्मचारी ने जहर खाया
Don`t copy text!