Bhopal News: फुटपाथ से उठाकर हमीदिया भेजे गए वृद्ध की मौत

Share

Bhopal News: इलाज के लिए लोगों को बताया था सिर्फ नाम, परिजनों को तलाश रही पुलिस, पीएम के लिए भेजा शव

Bhopal News
हमीदिया हॉस्पीटल

भोपाल। फुटपाथ पर रहने वाले एक वृद्ध की हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। वह टीबी की बीमारी से ग्रस्त था। उसको लोगों ने तबीयत खराब होने पर हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था।

पुलिस को यह पता लगाना चुनौती से कम नहीं

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार अंबाराम (Ambaram) पिता मांगीलाल उम्र 65 साल की मौत हो गई है। वह नगर निगम कॉलोनी (Nagar Nigam Colony) में रहता था। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि अंबाराम को क्षय रोग था। जिस कारण इलाज के लिए उसका नाम और पिता का नाम पर्चे पर मिला है। बाकी उसके परिजन कहां रहते हैं यह साफ नहीं हो सका है। लोगों ने तबीयत खराब होने पर उसको हमीदिया अस्पताल (hamidia Hospital)  में भर्ती कराया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। वह नगर निगम कॉलोनी में जहां जगह मिलती थी वहां सो जाता था। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश रही है। इस मामले की जांच एसआई भगवती शर्मा (SI Bhagwati Sharma) कर रहे हैं। गौतम नगर पुलिस मर्ग 21/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सरेराह युवतियों के साथ अभद्रता
Don`t copy text!