Bhopal News: बलात्कार और चोरी समेत आधा दर्जन दर्ज है पहले से मुकदमे

भोपाल। शहर में काम्बिंग गश्त के दौरान कई बदमाश पकड़ से छूट गए थे। जिनको दबोचने का काम अभी भी जारी है। यह सारी कवायद भोपाल (Bhopal News) सिटी में की जा रही है। इसी दौरान एक पिपलानी थाने का बदमाश गांधी नगर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। जिसमें चोरी और बलात्कार भी शामिल है।
बलात्कार का भी प्रकरण दर्ज
भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तारी 10 फरवरी को एयरोसिटी रोड से की गई। आरोपी के कब्जे से 315 बोर देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपी गोलू उर्फ अजय मून पिता स्व नानाजी उम्र 45 साल है। वह पिपलानी थाना क्षेत्र के रजत नगर इलाके में रहता है। अजय मून (Ajay Moon) निगरानी बदमाश भी है। उसके खिलाफ पिपलानी थाने में 502/02, 58/03, 726/04, 996/08 वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा आर्मस एक्ट का एक मामला 869/15 भी दर्ज है। अजय मून के खिलाफ 663/18 बलात्कार का भी प्रकरण दर्ज है। अजय मून ने हथियार किससे और किस काम के लिए खरीदा इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।