Bhopal News: करोद में स्थित राजवंश होटल के कमरे में लगाई थी फांसी, रेस्टोरेंट चलने लगा तो आरोपी उसे खाली करने के लिए कर रहे थे मजबूर

भोपाल। राजवंश होटल के कमरे में हुई खुदकुशी के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। जिसने आत्महत्या की थी वह भी रेस्टोरेंट चलाता था। वह जब चलने लगा तो उसे खाली करने के लिए दो सगे भाई मजबूर कर रहे थे। इस तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया था।
घटना वाले दिन होटल में काम करने वाले नौकर ने सबसे पहले देखा
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 11 मई को हुई थी। करोद (Karond) स्थित राजवंश होटल (Rajvansh Hotel) में ईटखेड़ी स्थित निपानिया जाट निवासी 32 वर्षीय अरविंद जाट (Arvind Jaat) ने फांसी लगाई थी। इस मामले की जांच एसआई नरेंद्र सिंह सेंगर (SI Narendra Singh Sengar) कर रहे थे। मृतक निपानिया जाट में ही महाकाल (Mahakal Restaurant) नाम से रेस्टोरेंट चलाता था। यह उसने किराये पर लिया था। अरविंद जाट लगभग दो साल से किराये पर रेस्टोरेंट चला रहा था। वह रेस्टोरेंट जब चलने लगा तो यह देखकर दुकान मालिक और मामले में आरोपी नारायण जाट और रघुवीर जाट की नीयत डोल गई। वे भी निपानिया जाट में रहते हैं। दोनों आरोपी सगे भाई है जो कि अरविंद जाट के रिश्ते में मौसी के बेटे हैं। वे उसे दुकान खाली करने के लिए दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट भी की गई थी। इसके बाद वह निशातपुरा स्थित करोंद के राजवंश होटल में आ गया। यहां राजवंश होटल में उसका दोस्त लखन काम करता था। लखन ने शाम 7 बजे आवाज़ दी तो उसने दरवाजा नहीं खोला। वह फांसी के फंदे पर लटका मिला था। निशातपुरा पुलिस मर्ग 30/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इसी जांच के बाद अब 19 मई को पुलिस ने आरोपी सगे भाईयों नारायण जाट (Narayan Jaat) और रघुवीर जाट (Raghuveer Jaat) के खिलाफ 505/24 धारा 306/34 (आत्महत्या के लिए उकसाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।