Bhopal News: यातनाओं से तंग आकर लगाई थी फांसी

Share

Bhopal News: सैन्य कर्मचारी अपनी ही यूनिट के सहकर्मी की पत्नी से चल रहा था परेशान, अवैध संबंधों के चलते घर पहुंचकर कई बार मचा चुकी थी उत्पात, खुदकुशी करने वाले जवान की पत्नी ने खोले राज, एफआईआर होना तय

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भारतीय सेना (Indian Army Soldier Suicide) में तैनात एक जवान की मौत की खुदकुशी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पति—पत्नी और वो वाला मामला मौत का कारण बन रहा है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की थी। जिसकी जांच पुलिस के अधिकारी दो सप्ताह से कर रहे हैं। प्राथमिक जांच में एक महिला की संदिग्ध (Bhopal Woman Suspicious) भूमिका सामने आई है। जल्द ही पुलिस के अधिकारी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में हैं। इसके लिए विधि विशेषज्ञों से राय ली जा रही है।

यह है वह घटना जिसकी तफ्तीश कर रही है पुलिस

खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार इस घटना की जानकारी 4 मई को पुलिस को पता चली थी। यह खबर पुलिस को प्रीतम सिंह मैहर (Preetam Singh Mehar) ने दी थी। वह वन विभाग का कर्मचारी है। इस सूचना पर खजूरी सड़क पुलिस मर्ग 26/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। लाश उतारकर तलाशी ली तो पुलिस को एक चाबी मिली थी। जिसमें स्वामी शांति प्रकाश धर्मशाला (Swami Shanti Prakash Dharamshala) का पता लगा था। वह बैरागढ़ (Bairagad) थाना क्षेत्र में पाया गया। पुलिस की टीम वहां पहुंची तो पता चला कि वह कमरा नंबर 209 की चाबी है। पुलिस ने उस कमरे को खोलकर सामान की तलाशी ली तो उसमें दस्तावेज संदीप कुमार (Sandeep Kumar Singh) पिता राकेश सिंह उम्र 35 साल के मिले। वह सतना (Satna) जिले में रहता था। इसके बाद सतना पुलिस की मदद से उस पते पर पुलिस टीम सतना से पहुंचाई गई। शव काफी पुराना हो चुका था। वह पहचानने योग्य नहीं था। इसलिए जूते और हाथ घड़ी दिखाई गई तो वह संदीप कुमार सिंह का बताया गया। मौके पर जांच करने प्रभारी थाना प्रभारी एसआई वनवारी लाल (SI Banwari Lal) भी पहुंचे थे। संदीप कुमार सिंह भारतीय सेना (Indian Ary) में जवान थे। उनकी तैनाती फिलहाल पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी (Siliguri) में हैं। वह 14 मई को सतना से भोपाल के लिए चला था। लेकिन, उसकी बैरागढ़ स्थित स्वामी शांति प्रकाश धर्मशाला में एंट्री 30 मई की है। संदीप कुमार सिंह की शादी 2012 में रामा सिंह (Rama Singh) के साथ हुई थी। पुलिस (Bhopal News) को उसका मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस ने परिजनों से पता लगाया तो पत्नी ने बताया उसकी 30 मई तक कई बार बातचीत हुई थी। पहले उसका फोन संदीप कुमार सिंह के मोबाइल से आ रहा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Shot: यह है राजधानी के हालात, बिना बात मार दी गोली

पुलिस को प्राथमिक जांच में यह बातें पता चली

संदीप कुमार सिंह की खुदकुशी (Sandip Kumar Singh Suicide) मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी रामा सिंह के बयान दर्ज किए। उसने कई चौका देने वाली जानकारी पुलिस को बताई। पत्नी के अनुसार उसके पति सुमन सिंह नाम की महिला से परेशान थे। यह बात उन्होंने फोन करके आत्महत्या से पहले भी बताई थी। उसने ही मोबाइल छीन लिया था। सुमन सिंह (Suman Singh) के पति भी भारतीय सेना में तैनात हैं। इस कारण सहकर्मी होने के नाते उसके पति ​मिलने जाते थे। दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए। जिसके बाद वह पति को परेशान कर रही थी। एक बार वह सतना (Satna News) में स्थित मकान में घुस गई थी। तब उसे पहली पत्नी के जेवरात गिरवी रखकर पैसा उसके पति ने दिया था। वह हर बार अड़ीबाजी करके पैसा ऐंठती थी। ऐसा नहीं करने पर वह बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी। पुलिस को अभी तक संदीप कुमार सिंह का मोबाइल नहीं मिला है। हालांकि उसकी सुमन सिंह से बातचीत के सबूत पुलिस को मिल गए हैं। सुमन सिंह बैरागढ़ थाना क्षेत्र में रहती है। उसने आत्महत्या से पहले संदीप कुमार सिंह के पैसे भी छीन लिए थे। जिस कारण पत्नी रामा सिंह को फोन करके उसने दो बार करीब साढ़े छह हजार रुपए भी लिए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में सुमन सिंह के खिलाफ एफआईआर होने के लिए पर्याप्त सबूत मिल चुके हैं। जल्द ही इस मामले में अफसर निर्णय लेने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्पोर्ट टीचर ने उसकी लाइफ स्टाइल को दूसरे को बताते प्रिंसीपल से सुना

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!