Bhopal News: डाक विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: आत्महत्या से पहले लिखे सुसाइड नोट में देहदान करने के लिए बोला, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। डाक विभाग के रिटायर एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। आत्महत्या से पूर्व उसने सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उन्होंने देह दान करने की बात लिखी है।

पुलिस तक पहुंची ऐसे खबर

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच एएसआई विनीत कुमार (ASI Vineet Kumar) कर रहे है। मृतक कन्हैयालाल पटेल (Kanhaiyalal Patel) पिता प्रभु दया पटेल उम्र 64 साल है। उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह सूरज नगर (Suraj Nagar) में रहते थे। वह डाक विभाग (Postal Department) से रिटायर हुए थे। पुलिस ने बताया कि कन्हैया लाल पटेल की कोई संतान नहीं थी। उनकी देखरेख ड्राइवर करता था। उसने 11 जुलाई की सुबह ग्यारह बजे उन्हें फांसी के फंदे पर लटका देखा था। पुलिस को खुदकुशी की सूचना मृतक के भतीजे सुशील पटेल (Sushil Patel) ने दी थी। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें देह दान करने की बात लिखी है। पुलिस ने बताया कि मृतक बवासीर और अन्य बीमारी से घिरा हुआ था। रातीबड़ पुलिस मर्ग 30/24 में कायम कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Ashok Nagar News: टीचर चुप रही छात्रा ने खोली ब्लैकमेलिंग की कहानी
Don`t copy text!