Bhopal News: मायकेे गई थी पत्नी तभी पति फंदे पर झूला

Share

Bhopal News: फोन नहीं उठाने पर पड़ोसी को कॉल करके घर पहुंचाया, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पत्नी के मायके जाने के बाद एक पति फांसी पर लटक गया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। खबर की जानकारी पड़ोसी ने पुलिस को दी थी। जिसे उसके जीजा ने फोन लगाया था। फोन नहीं उठाने पर उसको मकान पर जाकर देखने बोला था। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण परिजनों के बयान पर मामले की जांच टिकी हुई है।

पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार घटना 09 अक्टूबर की दोपहर लगभग बारह बजे हुई थी। थाने में जानकारी रामकृष्ण राठौर (Ramkrishna Rathore) ने दी थी। उसने बताया कि वह बांसखेड़ी में रहता है। उसके ही नजदीक सौरव खेवरिया (Saurav Khewariya) पिता महेंद्र खेवरिया उम्र 33 साल का परिवार रहता है। उसको जीजा फोन लगा रहे थे। उसने नहीं उठाया तो जीजा का कॉल उसके पास आया था। वह घर पर अकेला था। पत्नी कुछ दिन पहले ही तीन साल की बेटी को अपने साथ लेकर मायके गई थी। सौरव खेवरिया मजदूरी करता था। कोलार रोड पुलिस मर्ग 98/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच आशीष दुबे (Ashish Dubey) कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी परिजन शोकाकुल है। उनके बयान पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद दर्ज किए जाएंगे। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Power tool theft: दस पोल तोड़कर तार ले गए चोर
Don`t copy text!