Bhopal News: तफ्तीश के दौरान पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पत्नी ने दी थी खबर

भोपाल। दीपावली की सफाई और पुताई करने के दौरान एक लोडिंग ऑटो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र की है। उसे फंदे से उतारकर पत्नी जेपी अस्पताल ले गई थी। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
परिजनों के बयानों पर टिकी है जांच
अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार अरविंद प्रजापति (Arvind Prajapati) पिता नर्मदा प्रजापति उम्र 35 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह अरेरा हिल्स स्थित भीम नगर (Bheem Nagar) में रहता था। वह लोडिंग ऑटो चलाता था। पुलिस ने बताया कि अरविंद प्रजापति 24—25 अक्टूबर की दरमियानी रात घर में पुताई कर रहा था। जब पुताई करने की आवाज उसकी पत्नी को नहीं आई तो वह कमरे में पहुंची। वहां उसने रात एक बजे देखा कि वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसको नीचे उतारकर जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को डॉक्टरों ने सूचना दी थी। पुलिस ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले की जांच एएसआई छोटेलाल ओझा (ASI Chotelal Ojha) कर रहे हैं। अवधपुरी पुलिस मर्ग 23/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।